जंक्शन पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर। सावन की तीसरी सोमवारी पर शुक्रवार को जल लाने के लिए पहलेजा घाट जाने वाले कांवरियों की भारी भीड़ मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ी। प्लेटफॉर्म एक से लेकर तीन और छह से लेकर आठ पर कांवरियों की भीड़ रही। पूरा प्लेटफॉर्म भगवा से पटा रहा। रंग-बिरंगे कांवर लेकर कांवरिये ट्रेन से रवाना हुए। इंटरसिटी से लेकर मधुबनी-उधना और पवन एक्सप्रेस से भी श्रद्धालु हाजीपुर तक के लिए रवाना हुए। भीड़ के मद्देनजर आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी थी। पूरे दिन आरपीएफ और रेलकर्मी अलर्ट मोड में रहे। लगातार सहयोग काउंटर से ट्रेनों की सूचना दी जाती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.