जंक्शन पर आरपीएफ ने चलाया 'ऑपरेशन जनजागरण'
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्रियों की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर बुधवार को आरपीएफ ने 'ऑपरेशन जनजागरण' के तहत विशेष अभियान चलाया। आरपीएफ निरीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में दारोगा अशोक कुमार व जमादार रूपक कुमार सिंह ने टीम के साथ जंक्शन पर अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म-01, सर्कुलेटिंग एरिया, यूटीएस हॉल और स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को जागरूक किया गया।टीम ने यात्रियों को मानव तस्करी, नशाखुरानी और मोबाइल छिनतई की घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। बच्चों को खासकर पत्थरबाजी के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की कि वे ट्रेन में बिना टिकट यात्रा न करें। यह भी पढ़ें- RPF को टिकट चेक और जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं, रेलवे ने किया क्लियर टिकट रेलवे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.