बरेली, अगस्त 18 -- बरेली। जंक्शन पर पहली बार एक स्टेशन एक उत्पाद मल्टी स्टोर पर राखियों की बिक्री की जाने लगी है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के निर्देशन में राखी पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर राखियों की बिक्री शुरू कराई गई है। जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर भी सीएमआई मोहम्मद इमरान चिश्ती के नेतृत्व में मल्टी स्टोर स्टॉल पर राखियों की बिक्री की जाने लगी है। सुंदर-सुंदर राखियां मिलेंगी। राखी बिक्री की व्यवस्था बरेली ही नहीं मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, गाजियाबाद, हरिद्वार, देहरादून आदि बड़े स्टेशनों पर शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: ब्रेसलेट स्टाइल, स्टोन वर्क, रुद्राक्ष और चंदन वाली राखियां पसंद यह भी पढ़ें- Hapur News: चंदन की राखियों से महक रही बाजार में खुशबू

हिंदी हिन्दुस्तान की...