जंक्शन के बाहर 50 वाहनों का किया चालान
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के बाहर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े बेतरतीब वाहनों का जीआरपी ने चालान किया। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने बताया कि पोर्टिको के पास वाहनों की पार्किंग होने से जाम लगने पर यात्री परेशान हो रहे हैं। सूचना चस्पा होने के बाद भी वाहनों की पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी की ओर से ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक सहित 50 वाहनों का ई-चालान कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- 44 वाहनों का यातायात पुलिस ने चालान काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.