मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म से रेल पुलिस ने नशाखुरानी गिरोह के एक संदिग्ध युवक को दबोचा है। उसे रेल थाने पर रखकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसके पास एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ है, उसकी जांच की जा रही है। उसके पास से पेड़ा और नशे के कुछ टेबलेट मिले हैं। हालांकि टेबलेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मालूम हो कि होली के दौरान जंक्शन पर नशाखुरानी गिरोह ने एक वारदात को अंजाम दिया था। भागलपुर जीआरपी के आवेदन पर बीते दिनों केस दर्ज किया गया था। उसी आधार पर रेल पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...