मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के पूर्वी छोर स्थित एफओबी में दरार आ गई है। एस्केलेटर और फूड प्लाजा के बीच वाले इलाके में दरार पड़ी है। एफओबी के टाई बीम से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, जिससे कई यात्री जख्मी होने से बचे हैं। तत्काल इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो जंक्शन पर बड़ा हादसा हो सकता है।दरअसल, इस एफओबी का इस्तेमाल प्लेटफार्म एक के अलावा दो और तीन पर जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री करते हैं। इस एफओबी से एस्केलेटर और प्लेटफार्म दो-तीन की लिफ्ट भी जुड़ी है। इससे बुजुर्ग और बीमार को प्लेटफार्म दो और तीन पर जाने के लिए एक सुगम मार्ग है। यहां से सर्कुलेटिंग एरिया के साथ पीआरएस काउंटर भी चंद कदम पर है। वहीं, वाहन पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया से नये एफओबी की दूरी अधिक है, जिससे यात्री परेशान होते है। इधर, कंस्ट्रक...