मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जंक्शन के पास स्थित एक होटल में नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर प्रेमी युगल को हिरासत में लिया। दोनों शादी करने के इरादे से घर से भागे थे। पिछले आठ दिनों से दोनों होटल में रह रहे थे। युवती मूलरूप से वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में वह पटना में रहती है। वहीं, युवक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर का रहने वाला है।दोनों के बीच सोशल मीडिया पर दो साल पूर्व दोस्ती हुई थी। कुछ माह बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती के गायब होने पर उसके परिजनों ने पटना के शाहपुर थाने में एफआईआर कराई थी। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर युवती के मुजफ्फरपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद नगर पुलिस को सूचना दी गई और होटल के कमरे से दोनों को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में युवती ने बता...