मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्टेशन रोड में जंक्शन के पार्किंग ठेकेदार के कर्मी ने अधिक वसूली को लेकर मंगलवार की सुबह एक ऑटो चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। इसके विरोध में ऑटो चालकों ने स्टेशन रोड को नगर निगम कार्यालय के सामने पोर्टेबल बैरिकेडिंग लगाकर जाम कर दिया। स्टेशन के तीनों गेट पर ऑटो खड़े कर आवागमन बाधित कर दिया। साथ ही स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार और उनके कर्मियों पर दबंगई व अवैध वसूली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।मामले में ऑटो चालक अश्वनी कुमार ने पार्किंग ठेकेदार के कर्मी को नामजद और 30 अन्य को आरोपित करते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है। नगर थानेदार इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने बताया कि मामले में ऑटो चालक की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई ह...