जंक्शन के गेट नंबर चार को किया गया बंद
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता जंक्शन का गेट नंबर चार शुक्रवार को बंद कर दिया। गेट पर मजबूत घेराबंदी कर दी गई है। विश्वस्तरीय जंक्शन निर्माण के तहत एलिवेटेड रोड के काम को लेकर यह कदम उठाया गया है। संबंधित इलाके में लंबे समय से काम बचा है। दोनों तरफ एलिवेटेड रोड से जुड़े कंक्रीट का ढांचा लगाया जा चुका है।मालगोदाम मोड़ से लेकर रेल थाना के पास तक एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। जंक्शन परिसर में इंट्री के चार गेट हैं। इनमें अन्य गेट चालू हैं। नगर निगम कार्यालय के सामने गेट नंबर चार है। इस गेट से इंट्री करने पर सामने टिकट काउंटर पड़ता है। उसके बगल से प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के रास्ता से लेकर वेटिंग एरिया तक हैं। इससे यात्रियों को सुविधा होती है। वैसे गेट बंद होने के बाद समीप ही मालगोदाम मोड़ की तरफ खुले हिस्से से यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.