मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर रेलमंडल ने एक साथ मुजफ्फरपुर क्रू लॉबी में कार्यरत 78 लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक का तबादला बरौनी और मनसी कर दिया है। तबदाले को लेकर उनसे विकल्प नहीं मांगा गया। इस तबादले के विरोध में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में रनिंग स्टाफ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। यह धरना प्रतिदिन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक होगा। धरने में शामिल कर्मियों ने कहा कि तबादले के आदेश के वापस होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान रेलवे के आलाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के अन्य सभी कर्मचारियों से ट्रांसफर के लिए ऑप्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.