बरेली, अप्रैल 30 -- जंक्शन पर बुधवार रात एक नंबर प्लेटफार्म पर एक यात्री की सीट पर लेटे-लेटे मौत हो गई। उसके पास एक बैग रखा हुआ था और मोबाइल बंद था। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर जीआरपी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यात्री की उम्र करीब 42 साल होगी। उसका मुकेश नाम है। उसके पास पैंट की जेब से मिले कागज में दो पता लिखे हैं, जिसमें एक फतेहगंज पूर्वी और दूसरा पंजाब का है। मोबाइल बंद होने के कारण परिवार को अभी सूचना नहीं दी जा सकी। यात्री की मौत संभवत: हार्ट अटैक होने से बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- जननायक एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचने यात्री की प्लेटफॉर्म पर मौत यह भी पढ़ें- स्टेशन पर घायल मिले युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में प्रतियोगी छात्र की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...