जंक्शन की सुरक्षा बढ़ी, अतिरिक्त जवान और स्पेशल फोर्स तैनात
गया, सितम्बर 26 -- पितृपक्ष मेले में गया जंक्शन पर देशभर से आने वाले पिंडदानियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने व्यापक तैयारी की है। 10 अक्तूबर तक चलने वाले मेले में भीड़ प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में अतिरिक्त बल सदस्यों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक कंपनी आरपीएसएफ की स्पेशल फोर्स भी लगाई गई है। संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 लाउडहेलर और 50 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराए गए हैं。
सुरक्षा व्यवस्था स्टेशन पर पहले से मौजूद 70 सीसीटीवी के अतिरिक्त 64 अत्याधुनिक एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की हवाई निगरानी के लिए दो एआई तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.