मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एलिवेटेड रोड के साथ ग्राउंड फ्लोर से भी प्लेटफार्म तक इंट्री मिलेगी। इसको लेकर आरएलडीए ने मास्टर प्लान में बदलाव किया है। इससे पूर्व यात्रियों को सिर्फ एलिवेटेड रोड से इंट्री देने की तैयारी की गयी थी। हालांकि अधिकारियों के निरीक्षण में इससे भविष्य में होने वाली परेशानी की आशंका को देखते हुए प्लानिंग में बदलाव किया गया है। प्लेटफार्म पर यात्री निचले तल से भी प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए पंपू पोखर परिसर और जीआरपी भवन के पीछे मल्टी स्टोरेज पार्किंग की व्यवस्था पहले से ही थी। अब ग्राउंड फ्लोर के यात्रियों के लिए जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास भी वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल विकसित किए जाएंगे। यहां सीमित संख्या में गाडियां खड़ी हो सकेंगी। ऐसी तीन से अधिक पार्किंग विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.