मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन को अमृत भारत योजना के तहत विश्वस्तरीय बनाने की योजना के बचे काम पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। प्लेटफॉर्म संख्या-एक के पुनर्निर्माण के लिए आरएलडीए को जल्द ही ब्लॉक की अनुमति मिल सकती है। काम शुरू होते ही जंक्शन का शहीद खुदीराम बोस द्वार यानी गेट नंबर-2 बंद कर दिया जाएगा। यह द्वार प्लेटफॉर्म-1 का काम पूरा होने तक बंद रहेगा।

यात्रीयों के लिए वैकल्पिक रास्ता यात्रियों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए रेलवे ने वैकल्पिक रास्ते का प्लान तैयार कर लिया है। हेरिटेज इंजन और पीआरएस कार्यालय के बीच यू-शेप में दो नई सड़कें बनाई जाएंगी। दोनों सड़कों की चौड़ाई 11-11 मीटर होगी, ताकि वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस और जंक्शन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का ...