मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के बंद पड़े पार्सल स्कैनर की करीब 25 दिन बाद मंगलवार को विशेष संयुक्त टीम ने जांच की। हालांकि, 2 जून की जांच में नौ कमियों में से दो खामियां अबतक दुरुस्त नहीं हो सकी है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण थ्रेट इमेज प्रोजेक्शन (टीआईपी) सिस्टम ठप होना और ऑपरेटर को ट्रेनिंग के बावजूद टीआईपी फंक्शन की जानकारी नहीं होना शामिल है। इसपर संवेदक ने एक जुलाई तक अन्य कमियों को दुरुस्त करने का भरोसा दिया है। यह भी पढ़ें- जंक्शन: पार्सल स्कैनर की 25 दिन बाद जांच में भी मिली गड़बड़ीजांच रिपोर्ट की प्रस्तुति जांच टीम ने संवेदक को संयुक्त जांच रिपोर्ट की प्रति सौंपी है। लेकिन, बंद पार्सल स्कैनर को चालू करने या नहीं करने पर निर्णय नहीं दिया है। बताया जाता है कि यह निर्णय मंडल मुख्यालय करता है। मंगलवार को हुई ज...