नई दिल्ली, जुलाई 18 -- ट्रेन से यात्रा करने का अपना एक अलग मजा है। इस दौरान अलग-अलग लोगों से मिलने का मौका मिलता है और कई बार तो कुछ नई जगहों के बारे में भी पता लगता है। लेकिन क्या आपने ट्रेन यात्रा करते समय एक बात पर गौर किया है कि कुछ स्टेशनों के नाम के आगे जंक्शन, टर्मिनल, कैंट और सेंट्रल लिखा होता है। पर क्या आप जानते हैं कि इन चारों के बीच में फर्क क्या होता है? नहीं, तो यहां हम आपको चारों के बीच का अंतर बता रहे हैं। अगर आप ट्रेन में ट्रैवल करते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए।जंक्शन स्टेशन बहुत से स्टेशन के नाम के साथ जंक्शन लिखा होता है। अधिकतर जंक्शन वाले स्टेशन बड़े होते हैं। यह वह स्टेशन होते हैं जहां से कम से कम तीन अलग-अलग दिशाओं में ट्रेनें जा सकती हैं। यानी यहां ट्रेनों के आने और जाने के लिए कम से कम तीन रूट हो...