आरा, अप्रैल 19 -- पटना-बक्सर एनएच-922 पर रविवार की तड़के पुल पर बड़ा हादसा टला बिहिया, निज संवाददाता। पटना-बक्सर एनएच-922 पर रविवार की तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी नदी पुल पर छड़ लदा एक ट्रक अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। इसके साथ ही पुल पर लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ता हुआ आधा हवा में लटक गया। हादसा रविवार की सुबह करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर का ट्रक पटना से बक्सर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक पुल पर पहुंचा, अचानक सामने आई गाय को बचाने के दौरान चालक संतुलन खो बैठा। जोरदार टक्कर से पुल की बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि ट्रक पूरी तरह नदी में गिरने से बच गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल सुरक्षित बच गए। हालांकि प्रारंभिक जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.