बेगुसराय, जुलाई 9 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड में पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर छौड़ाही के दो पंचायतों में वोटिंग कराने के लिए पहुंचे मतदान कर्मियों द्वारा मंगलवार को हो-हंगामें का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता के भुगतान नहीं किए जाने से मतदान कर्मी सुबह 3 बजे तक प्रखंड मुख्यालय में भूखे प्यासे डटे रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मतदान कर्मियों को बार-बार आरटीजीएस के माध्यम से खाते में रूपए भेजने की गुजारिश कर बूथ पर जाने को कहते-कहते थक गए। लेकिन इन सबके बावजूद मतदान कर्मी भत्ता लेकर ही बूथ पर जाने की जिद पर अड़े रहे। मतदान कर्मियों के मुताबिक अन्य प्रखंडों में हाथों-हाथ भत्ता हस्तगत कराया गया परंतु छौड़ाही में खाते में भत्ता की राशि भेजने की बात कही जा रही है। परिस्थिति को देखते हुए प्रखंड प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.