छौड़ादानो:बारिश और नाली के पानी से सड़क हुई कीचड़मय
मोतिहारी, जून 28 -- छौड़ादानो। मेन रोड के जनता चौक पर बारिश के कारण जलजमाव से झील का नजारा दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क से प्रति दिन सैकड़ों गाड़ियां गुजरती है। लेकिन जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए पहल नहीं हो रही है। जलजमाव की बावत लोग बताते हैं कि सड़क के किनारे घर बनाकर बसे लोग अपने घर की नालियों को सड़क पर गिराते हैं। वहीं दूसरी तरफ खाने पीने वाले होटल वाले अपने होटल का कचरा एवं पानी रोड पर हीं गिराते हैं। इसके फलस्वरूप सड़ांध पानी रोड पर जमा होने से लोगों का चलना मुश्किल है। सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय एवं नेपाल से आनेवाले मरीजों एवं उनके परिजनों को होती है। जिन्हें गड्ढे की जानकारी नहीं होने पर बीच पानी में गिर जाते हैं। उन्हें निकालने या मदद की बजाय नाली गिराकर झील बनाने वाले लोग बेशर्मी से हंसते रहते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.