बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छौराहा में विगत एक फरवरी को इंटर के छात्र रितिक राज उर्फ सचिन कुमार (22) की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी मां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठैया बिशनपुरा वार्ड-7 निवासी राकेश सिंह की पत्नी मीरा देवी ने मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि मीरा देवी की शिकायत पर फरवा हरदिया निवासी मुकेश कुमार सिंह, विवेक पटेल, कठैया चौक निवासी अमित पासवान व नवनीत सिंह को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसकी मां ने पट्टीदारी के पूर्व विवाद को लेकर पुत्र ऋतिक राज उर्फ सचिन कुमार की हत्या का आरोप लगाया है। एफआईआर में मीरा देवी ने बताया है कि बीते एक फरवरी की दोपहर 12 बजे मेरा पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन कुमार (2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.