मधुबनी, अप्रैल 21 -- बाबूबरही। छौरही पंचायत में सोमवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। चार बूथों पर आयोजित चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 2785 मतदाताओं के लिए बनाए गए चार मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में चलता रहा। निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय छौरही दायां भाग एक क पर 199, एक ख पर 333, राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय दायां भाग क पर 397 तथा बायां भाग ख पर 421 मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार कुल 1350 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा में हुआ छौरही पैक्स चुनाव मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए अंजना कुमारी ने 621 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवनारायण साहू को 18...