बेगुसराय, मई 17 -- छौड़ाही/खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपर पंचायत के बहियार में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान नारायणपीपर गांव के वार्ड संख्या-14 निवासी चरित्र यादव के पुत्र 45 वर्षीय वासुदेव यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की सुबह प्रतिदिन की भांति पशु चारा काटने कावर झील क्षेत्र में गए थे। शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिवार के सदस्यों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन शनिवार की शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की सूचना रविवार की अहले सुबह पशु चारा काटने बहियार गए ग्रामीण ने वासुदेव यादव का शव देखकर शोर मचाया। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ के साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि किसी धारदार हथिया...