बेगुसराय, मार्च 21 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छौड़ाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 16 पेटी में कुल 138 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणपीपर धर्मशाला स्थित पानी टंकी के पास कुछ लोग अवैध शराब की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 180 एमएल की ऑफिसर चॉइस ब्रांड की कुल 16 कार्टन शामिल हैं जिसमें कुल 768 बोतल में कुल लगभग 138 लीटर शराब जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.