बेगुसराय, दिसम्बर 10 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की अमाड़ी पंचायत के पीरनगर गांव के वार्ड नंबर-10 निवासी पे. रामबली महतो के 37 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार महतो को मंगलवार की रात अपराधियों ने सोए अवस्था में गोलियों से भून डाला। अपराधियों ने लगभग आधे दर्जन गोलियों उसपर दागी। इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। गोलियों की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो निलेश को खून से लथपथ मृत पाया। घटना की सूचना पर घटनास्थल (बथान) पर उनकी पत्नी शिल्पा कुमारी समेत अन्य परिजन पहुंचे तो देखा मृतक खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ा था। मृत युवक की पत्नी शिल्पा कुमारी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण पड़ोसी युवक ब्रजेश कुमार पे. जयप्रकाश महतो, जयप्रकाश महतो व उनके भाई रामप्रवोश महतो समेत अन्य कुछ युवक इस घटना में शामिल थे। घटना की सूचना पर लगभग 12 बजे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.