उरई, जून 6 -- कालपी। संवाददाता छौंक गांव अवैध मिट्टी खनन का गढ़ बन गया है। यहां कारोबारियों ने सरकारी जमीन से करोड़ों की मिट्टी खोदकर बेच डाली, लेकिन प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने जांच शुरू कराई है।जोल्हुपुर क्षेत्र में निर्माण कार्यों के चलते मिट्टी भराई की मांग बढ़ी है। इसी का फायदा उठाकर रात होते ही जेसीबी से सरकारी जमीन की खुदाई शुरू हो जाती है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रात में खनन पर रोक लगाई है पर आदेश को दरकिनार कर जोल्हुपुर से उसरगांव तक अवैध खनन जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने शिकायत करना बंद कर दिया। इससे कारोबारियों के हौसले बढ़ गए। लगभग एक सप्ताह से हाईवे किनारे दुकानों के आगे डालने के लिए सरकारी भूमि से मिट्टी निकाली जा रही है। एसडीएम...