कटिहार, मार्च 9 -- समेली, एक संवाददाता। समेली प्रखंड अंतर्गत छोहार पंचायत में युवा क्रिकेट क्लब छोहार के तत्वावधान में शॉर्ट पीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 16 क्षेत्रीय टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला बैरिया और कुर्सेला की टीमों के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर कुर्सेला की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैरिया की टीम ने निर्धारित 9 ओवर में 71 रन का लक्ष्य खड़ा किया। चुनौती पूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्सेला की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 8 ओवर में 72 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर विजय हासिल किया। कुर्सेला की इस शानदार जीत में गौतम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।...