छोले में कीड़े बताने वाले युवकों पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नावल्टी चौक के एक होटल प्रकरण में होटल संचालक ने छोले की सब्जी खरीदने वाले युवक समेत उसके दो साथियों के खिलाफ अवैध वसूली, धमकी देकर होटल की छवि खराब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को होटल करीम के संचालक जमीर अहमद निवासी सरवट गेट ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जुबैर निवासी फक्करशाह, खालापार उसके साथी मोहम्मद फरीद निवासी न्याजूपुरा व एक अज्ञात ने उसके होटल पर पहुंचकर खरीदी गई छोले की सब्जी में कीड़ा निकलना बताते हुए होटल की वीडियो बनाना बनाया था। विरोध करने पर आरोपियों ने होटल की छवि बचाने के लिए उससे एक लाख रुपये मांगे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.