छोले-चावल खाते ही तड़पने लगे 60 बच्चे, नालंदा के स्कूल में मची चीख-पुकार; छात्रा की हालत गंभीर
नालंदा, मई 20 -- बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कैला में बुधवार को मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद करीब 60 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही मिनटों के भीतर बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कई बच्चे स्कूल परिसर में ही तड़पकर बेहोश हो गए। इस घटना के बाद विद्यालय में भारी अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा और चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक छात्रा की बेहद नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली, वे बदहवास हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.