अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा, संवाददाता। गैस की किल्लत के बीच शहर के छोटे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर बंद होने का संकट आ गया है। वहीं ठेला, खोमचा और स्टाल लगाकर खाने-पीने की चीजें बेचने वाले दुकानदारों का कारोबार भी संकट में है। कामर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से सरकारी दफ्तरों, फर्मों और लोगों के घरों तक टिफिन सप्लाई करने के काम पर भी असर पड़ा है।लगातार बने गैस संकट के बीच सोमवार को जिले में कहीं एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी तो, कहीं सप्लाई न मिलने से एजेंसियों पर ताले लटके मिले। एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन में कड़ी मशक्कत के बाद कुछ उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिले, तो बाकियों को सिलेंडर न मिलने से खाली हाथ लौट जाना पड़ा। सिलेंडर न मिलने से खाना बनाने के लिए आम उपभोक्ता अब लकड़ी, कोयला और उपलों पर निर्भर होकर रह गए हैं। इनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.