रुडकी, मार्च 17 -- भगवानपुर, संवाददाता। गो संरक्षण स्क्वायड, स्थानीय पुलिस और हिंदू संगठनों ने छोटा हाथी वाहन में बेहद तंग हालात में ले जाए जा रहे दो गोवंश को मुक्त कराया गया। पुलिस ने वाहन चालक सहित दो आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टीम को सूचना मिली कि एक छोटे हाथी वाहन में अमानवीय तरीके से गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व गो संरक्षण स्क्वायड ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें दो गोवंश बेहद तंग हालात में भरे हुए पाए गए।टीम ने दोनों पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी गोशाला भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...