रुडकी, अप्रैल 10 -- भगवानपुर। एक छोटे हाथी में गोकशी के लिए भरकर ले जा रही दो गाय व एक बछड़े को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने गायों को मुक्त कराते हुए गोशाला भेज दिया। साथ ही चालक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक छोटे हाथी में गोकशी के लिए गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने चुड़ियाला मार्ग पर दोड़बसी के पास चेकिंग के दौरान एक छोटे हाथी को रोककर उसकी तलाशी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...