प्रयागराज, अप्रैल 17 -- रेलवे अब छोटे स्टेशनों को भी दिव्यांग अनुकूल बनाने जा रहा है। इसके तहत साइनेज, व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल बोर्ड, कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, पानी के नल, आरक्षित शौचालय और फिसलन रहित मार्ग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रयागराज मंडल के कई प्रमुख रेलखंडों के स्टेशनों पर यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक वर्ष में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां सुविधाएं पहले से हैं, वहां रखरखाव भी कराया जाएगा। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इससे दिव्यांग यात्रियों का आवागमन आसान होगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग कर्मचारियों को सुविधाओं के बारे में बताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...