प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। यात्रियों को सस्ती दर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने 20 स्टेशनों पर जल वेंडिंग मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शंकरगढ़, मेजा रोड, मांडा और मनौरी सहित कई स्टेशनों को शामिल किया गया है।पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही मशीनें स्थापित की जाएंगी। इन मशीनों से यात्रियों को मात्र पांच रुपये में एक लीटर और दो रुपये में 300 मिलीलीटर पानी मिलेगा। यह भी पढ़ें- नैनी, मेजा, मांडा समेत 32 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा ठंडा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...