छोटे से घर में बसे बड़े सपने! देखें वैभव सूर्यवंशी के होम की इनसाइड तस्वीरें
नई दिल्ली, जून 17 -- 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के बड़े दिग्गजों को अपने बल्ले के इशारे पर नचा दिया है। आईपीएल 2026 में इतनी कम उम्र में उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं जिसे लंबे समय तक तोड़ना मुश्किल होगा। वैभव की कामयाबी के बाद से ही उनके पैतृक निवास पर भी लोगों के आने जाने का तांता लगा हुआ है। काफी सारे लोग उनके घर का होम टूर करना चाह रहे। बाहर से गुलाबी रंग में रंगे इस घर में वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता के साथ ही छोटा भाई और परिवार के दूसरे सदस्य भी रहते हैं। वहीं उनके घर की इनसाइड तस्वीरों की झलक कई फोटोज में देखने को मिल जाती है। बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में मोतीपुर गांव में दो मंजिला छोटा सा घर है जो किसी भी साधारण मिडिल क्लास फैमिली का होता है। लेकिन इस घर में मौजूद बड़े सपनों ने इसे आम से खास बना दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.