छपरा, अप्रैल 3 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में छोटे गैस सिलेंडर की उपलब्धता ठप होने से हॉस्टल और किराए के मकानों में रहने वाले छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती के बाद वे दुकानदार, जो पहले छोटे सिलेंडरों में गैस भरते थे, कार्रवाई के डर से दुकानें बंद कर चुके हैं। इसके कारण छात्रों को खाना बनाने के लिए गैस नहीं मिल पा रही है और कई छात्र घर लौटने की तैयारी में हैं। भगवान बाजार इलाके में रहने वाले रसूलपुर निवासी स्नातक के छात्र दीपक शर्मा और रजनीश कुमार ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर जाकर गैस भराने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी छोटे सिलेंडर में गैस नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब मजबूरी में गांव जाना पड़ेगा या वहां से गैस सिलेंडर की व्यवस्था करानी होगी, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.