भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में गैस सिलेंडर की कमी बनी हुई है। सबसे ज्यादा दुश्वारियां छोटे सिलेंडर को लेकर है। उसे प्राप्त करने के लिए सात से लेकर आठ सौ रुपये तक देना पड़ रहा है। उधर, कामर्शियल गैस ना मिलने के कारण दुकानदारों के सामने अब विकट स्थितयां बन गई हैं। करीब एक माह से समस्या बनी है। बता दें कि जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इन दिनों 2066 रुपये उसका दाम हो गया है। सौ रुपये से अधिक दाम भी हो गया और दुकानदारों तथा होटल, ढाबा संचालकों मिल भी नहीं रहा। आनलाईन बुकिंग होने के साथ पर्ची भी नहीं कट रही। इतना ही नहीं, छोटे मियां यानि पांच किलो का छोटा सिलेंडर 603 रुपये का हो गया है। उसे हासिल करने में लोगों को पसीने छूट जा रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर नौ सौ 76 रुपया पचास पैसे का मिल रहा है। जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.