छोटे सिलेंडर की कमी बनी बड़ी समस्या
लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में इन दिनों छोटे एलपीजी सिलेंडर (दो और पांच किलो) की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। खासकर छात्र, नौकरीपेशा बैचलर्स और दिहाड़ी मजदूर इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। छोटे कमरे या किराये के मकानों में रहने वाले लोग बड़े सिलेंडर की बजाय छोटे सिलेंडर पर ही निर्भर रहते हैं, लेकिन आपूर्ति कम होने और गैस की रिफिलिंग नही होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई लोगों को मजबूरी में होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाना पड़ रहा है, जहां उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। इससे उनका मासिक बजट भी बिगड़ गया है। छात्रों का कहना है कि पहले वे कम खर्च में खुद खाना बनाकर अपना खर्च संभाल लेते थे, लेकिन अब गैस नहीं मिलने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.