शैलेंद्र श्रीवास्तव, मार्च 10 -- यूपी की योगी सरकार छोटे शहरों में ग्रुप हाउसिंग के फ्लैट बनाने की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए छोटे जिलों में भी ग्रुप हाउसिंग के आवासीय और व्यावसायिक नक्शे पास किए जाएंगे। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। इसका नाम होगा 'जिला स्तरीय टाउन प्लानिंग कमेटी'। शहरी क्षेत्र में नक्शा पास करने में अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपर मुख्य अधिकारी बतौर सदस्य सचिव इसमें शामिल होंगे। जिला स्तरीय टाउन प्लानिंग कमेटी 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के भवनों, ग्रुप हाउसिंग, ले-आउट, विशेष प्रकृति के भवनों, 500 वर्ग मीटर से अधिक और 100 वर्ग मीटर से अधिक व्यावसायिक भवनों का नक्शा पास करने पर विचार करेगी। उच्च स्तर पर इसको लेकर सहमति बन गई है। आवास विभाग के नियंत्रणाधीन विनियमिति क्षेत्रों और विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.