छोटे शहरों की उड़ान का बड़ा पड़ाव बना दिल्ली एयरपोर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ छोटे शहरों के यात्रियों के लिए भी बड़ा कनेक्टिंग केंद्र बन गया है। एयरपोर्ट से 70 एयरलाइंस के जरिए 160 गंतव्यों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। इनमें 90 घरेलू और 70 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य शामिल हैं। डायल के अनुसार, रोजाना करीब 50 हजार यात्री दिल्ली में अपनी अगली उड़ान पकड़ने के लिए ट्रांजिट करते हैं। यह संख्या पिछले वर्ष करीब 30 हजार प्रतिदिन थी। यानी हर माह करीब 15 लाख यात्री दिल्ली के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं। जयपुर, लखनऊ, पटना, रांची, इंदौर, भुवनेश्वर और गुवाहाटी समेत कई शहर दिल्ली के जरिए यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व और मध्य एशिया से जुड़ रहे हैं। हाल में बरेली, दमन, अंबिकापुर, हलवारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.