छोटे शहरों की उड़ान का बड़ा पड़ाव बना दिल्ली एयरपोर्ट, हर दिन 50 हजार यात्री कर रहे कनेक्टिंग सफर
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अब सिर्फ देश की राजधानी को दुनिया से जोड़ने वाला एयरपोर्ट नहीं रह गया है, बल्कि देश के छोटे और मध्यम शहरों के यात्रियों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का प्रमुख कनेक्टिंग केंद्र बनता जा रहा है। एयरपोर्ट से 70 एयरलाइंस के जरिए 160 गंतव्यों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। इनमें 90 घरेलू और 70 अंतरराष्ट्रीय उड़ाने हैं।
यात्री ट्रांसफर जानकारी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट के अनुसार, यहां हर दिन करीब 50 हजार यात्री अपनी अगली उड़ान पकड़ने के लिए ट्रांसफर होते हैं। यानी हर महीने करीब 15 लाख यात्री दिल्ली के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन इसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के बीच बढ़ती कनेक्टिविटी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.