अयोध्या, अप्रैल 30 -- अयोध्या,संवाददाता। महापौर ने कहा है कि आगामी 31 मई तक नालों की सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि बरसात के दौरान जल भराव की समस्या पर काबू पाया जा सके। नगर क्षेत्र में 154 बड़े एवं 245 छोटे नालों की सफाई की जानी है। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी गुरुवार को नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य एवं निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
नालों की सफाई के निर्देश महापौर ने कहा कि पार्षदों से संपर्क कर एवं स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लेकर बरसात के दौरान रास्तों पर जल भराव के संभावित स्थलों को चिन्हित कर लें, जहां आवश्यकता हो, वहां राबिस भर दें ताकि जल भराव के दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो। उन्होंने जल निकासी के लिए आवश्यकता अनुसार छोटी ड्रेनेज का निर्माण कराने एवं पंप लगाने के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.