छोटे व्यापारियों पर सीधे कार्रवाई से पहले जागरूक किया जाये : चैंबर
चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने हाल के दिनों में छोटे व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में की जा रही जांच व उसके बाद दी जा रही नोटिस व कार्यवाही के विषय में अपनी चिंता व्यक्त की। चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे व्यवसायी शहर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन अधिकांश छोटे व्यापारियों को फूड सेफ्टी से संबंधित सभी नियमों एवं प्रावधानों की पूर्ण जानकारी नहीं होती। ऐसी स्थिति में सीधे नोटिस या दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पहले एक अवसर देते हुए जागरूक करना अधिक उचित होगा। छोटे व्यवसायियों के लिए एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जाए, जिसमें फूड सेफ्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.