छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा केंद्रीय व्यापार संगठन
शामली, मई 19 -- कांधला। नगर में आयोजित व्यापारियों की बैठक में केंद्रीय उद्योग व्यापार मंडल के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान अब दिल्ली स्तर से कराया जाएगा और जल्द ही एक विशाल जनसभा आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। नगर के गांधी चौक स्थित जैन स्थानक के आनंद हॉल में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें छोटे व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता सचिन गोयल ने कहा कि छोटे व्यापारी लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई प्रभावी स्तर पर नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि शामली जनपद से उत्तर प्रदेश की राजधानी की दूरी काफी अधिक है, जबकि दिल्ली और उत्तराखंड की दूरी अपेक्षाकृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.