छोटे व्यापारियों की जीएसटी समस्याओं पर मंथन
प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय इलाहाबाद की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित जीएसटी भवन में छोटे व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान एवं जागरूकता के लिए बैठक हुई। अध्यक्षता अपर आयुक्त मह्फूजुर रहमान ने की। बैठक में व्यापारियों ने वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की मौद्रिक सीमा बढ़ाने, अनुपालन का बोझ कम करने तथा वास्तविक खरीदारों को फर्जी फर्मों की धोखाधड़ी के मामलों में दंडित न किए जाने की मांग उठाई। अपर आयुक्त ने सुझावों को उचित मंच पर उठाने और समाधान का आश्वासन दिया। वहीं सूचाना के अनुसार केंद्र सरकार ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। यह भी पढ़ें- GST वालों को बड़ी राहत! सरकार ने बदल दी डेडलाइन, अब इस दिन तक मिलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.