गंगापार, अगस्त 5 -- क्षेत्र के धरवारा स्थित जीएस अकादमी में बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती पर स्मृति सभा आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक विनय प्रताप सिंह बिन्नू ने कहा कि समाजवाद किसी दल का मोहताज नहीं, बल्कि समानता, न्याय और मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन-दृष्टि है। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हुए दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया। शिक्षकों ने कहा कि समाजवाद जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजि...