गया, मई 27 -- नगर निगमों और नगर परिषदों में स्थानीय विकास कार्यों को निविदा की जगह विभागीय स्तर पर ही कराने की मांग नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से की गई है। नगर परिषद टिकारी के वार्ड संख्या सात के वार्ड पार्षद नीतीश कुमार ने नप छोटे विकास कार्यों को निविदा प्रक्रिया से मुक्त रखने की मांग की है। वार्ड पार्षद ने पटना में मंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में बिहार सरकार की ओर से यह दूरदर्शी निर्णय लिया गया था कि साढ़े सात लाख रुपये तक की छोटी विकास योजनाओं को बिना किसी लंबी टेंडर प्रक्रिया के विभागीय स्तर पर कराया जाए, ताकि वार्डों में तुरंत काम शुरू हो सके। यह भी पढ़ें- छोटे योजनाओं का का काम विभागीय स्तर से कराने की मांग लेकिन इस व्यवस्था के विपरीत विभाग के प्रधान सचिव की ओर से पत्र जारी ...