गिरडीह, जनवरी 8 -- बेंगाबाद। फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद भी आम जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही है। जन संघर्ष संकल्प दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड में बुधवार को चलाए गए जनसंपर्क अभियान के मौके पर फाब्ला नेता ने उक्त बातें कही। उन्होंने पंचायतों में कार्य दिवस लागू कर आधार कार्ड, जमीन ऑनलाइन, जाति-आय-आवासीय जैसे छोटे-मोटे कार्यों का निपटारा पंचायत सचिवालयों में ही करने की व्यवस्था लागू की करने की मांग की है। कहा कि झारखंड राज्य में वर्षों से पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बावजूद आम जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही है। इसलिए पंचायतों में कार्य दिवस लागू होना जनहित के लिए जरूरी है। इसके पूर्व बेंगाबाद में 16 जनवरी महेंद्र सिंह शहादत दिवस को 'जन संघर्ष संकल्प दिवस' के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.