नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। बीते पांच वर्षों में जहां कुल एमएसएमई पंजीकरण की संख्या में करीब पौने छह गुना की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं महिलाओं द्वारा संचालित एमएसएमई बढ़कर 12 गुना हो गए हैं। इन क्षेत्र में महिला रोजगार में भी 257 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। एमएसएमई मंत्रालय के आंकडे बताते हैं कि बीते पांच वर्षों में देश में 7.83 करोड़ एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं, जिनमें महिलाओं द्वारा संचालित ऐसे उद्यमों की संख्या 3.07 करोड़ है। यानी देश में संचालित कुल एमएसएमई इकाइयों में से 39.21 प्रतिशत का प्रतिनिधि नारी शक्ति द्वारा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इन उद्योगों में कार्यरत महिलाओं की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। खास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.