इटावा औरैया, मार्च 31 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रूरा गांव में छोटे भाई से मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रूरा गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक राजपूत पुत्र दाताराम का सोमवार दोपहर अपने छोटे भाई राज राजपूत से मोबाइल देखने को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि घर में एक ही मोबाइल था, जिसे लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान छोटे भाई ने दीपक से मोबाइल छीन लिया, जिससे वह आहत होकर घर से निकल गया और खेतों की ओर चला गया। शाम करीब चार बजे दीपक ने खेत में पहुंचकर जानवरों को भगाने के लिए बनाए गए पुतले के कपड़े का इस्तेमाल करते हुए पेड़ पर फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने दीपक को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर ग्रामीणों में हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.