मोतिहारी, मार्च 24 -- तुरकौलिया। शहर से सटे रघुनाथपुर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बड़े भाई की पसंद के खिलाफ शादी करना छोटे भाई को भारी पड़ गया। इस विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लोहे के रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रघुनाथपुर निवासी किशन कुमार ने अपनी पसंद से शादी की थी, जिससे उसका बड़ा भाई सूरज राम नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद होता रहा था। सोमवार की सुबह यह विवाद अचानक बढ़ गया और गुस्से में आकर सूरज राम ने लोहे के रॉड से किशन कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...